मुख्यमंत्री जी संज्ञान लें! 11 बजे तक पागल बाबा बिजली घर वृंदावन में SDO शुभम अग्रवाल सहित पूरा स्टाफ नदारद, खाली कुर्सियों का वीडियो वायरल
वृंदावन / मथुरा। योगी सरकार जहां प्रदेश में अधिकारियों को समय से दफ्तर पहुंचने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दे रही है, वहीं वृंदावन के पागल बाबा बिजली घर पर सरकारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
समाचार सुपरफास्ट न्यूज़ की टीम ने आज सुबह मौके पर जाकर हकीकत देखी तो व्यवस्था चौंकाने वाली थी। घड़ी में सुबह के 11 बज रहे थे, लेकिन SDO साहब के चेंबर से लेकर मीटर विभाग तक एक भी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं था।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि SDO कार्यालय में कुर्सियां खाली पड़ी हैं, टेबल पर फाइलें पड़ी हैं, लेकिन सुनवाई के लिए कोई नहीं। इसी तरह कक्ष संख्या-7 कार्यपीठ लेखाकार और मीटर विभाग में भी ताला लटका जैसा माहौल है। एक-दो कर्मचारी को छोड़कर पूरा बिजली घर खाली है।
मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता ने बताया – “मैं सवा दस बजे से एक जनसमस्या को लेकर आया हूँ, लगभग एक घंटा होने को है। SDO शुभम अग्रवाल साहब मौजूद नहीं हैं, इस कुर्सी पर भी कोई नहीं, मीटर विभाग में भी कोई नहीं। जब से बेंडिंगल / नई व्यवस्था बनाई गई है, अधिकारियों ने व्यवस्था खराब कर दी है। पहले बिल यहीं सही हो जाते थे, अब रसीद कटवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।”
पीड़ित ने सीधा आरोप लगाया कि यह अधिकारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। जब हम जैसे लोगों को घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है, तो आम जनता की क्या हालत होती होगी।
ऊर्जा मंत्री के संज्ञान में है मामला
बताया जा रहा है कि वृंदावन की विद्युत व्यवस्था का मामला स्वयं ऊर्जा मंत्री के संज्ञान में है और उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन स्थानीय अधिकारी उसे पलीता लगा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग @sanjaychapps1
समाचार सुपरफास्ट न्यूज़, मुख्यमंत्री जी से मांग करता है कि पागल बाबा बिजली घर, वृंदावन के इस वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल जांच कराई जाए और ड्यूटी से नदारद लापरवाह SDO व संबंधित कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ता को बिजली बिल, मीटर और कनेक्शन के लिए भटकना न पड़े।
रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट न्यूज़
(उत्तर-प्रदेश / उत्तराखंड) @UppclMedia @ptshrikant @dreamgirlhema @MinOfPower @PMOIndia @mduppcl @MDDVVNL
