मथुरा: होली गेट-आर्य समाज मार्ग पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से जाम, पैदल राहगीर परेशान

मथुरा के होली गेट और आर्य समाज मार्ग पर अतिक्रमण से जाम के हालात, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

मथुरा। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में शामिल होली गेट और आर्य समाज मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हालात और बिगड़ गए हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार आर्य समाज मार्ग पर दुकानों के आगे दिनभर बेतरतीब तरीके से सैकड़ों बाइक खड़ी रहती हैं। दुकानदारों द्वारा सामान फुटपाथ तक रख लेने से पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तक नहीं बचता। मजबूरी में लोगों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र की अधिकांश दुकानें पुरानी हैं और बिना नक्शा पास कराए संचालित हो रही हैं, साथ ही सड़क पर अवैध अतिक्रमण किया गया है।

व्यापारियों को दी जाए हिदायत
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोजाना बाइक पर राउंड लगाया जाए। दुकान मालिकों को हिदायत दी जाए कि वे ग्राहकों की गाड़ियां व्यवस्थित पार्किंग में खड़ी करवाएं और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें।

त्योहारों के मद्देनजर होली गेट जैसे मुख्य मार्ग पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत है, ताकि आम नागरिकों, महिलाओं और बुजुर्गों को पैदल चलने में परेशानी न हो।

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर-प्रदेश / उत्तराखंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *