Budget 2025: आम बजट की तैयारी चल रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। बजट से पहले अलग-अलग सेक्टर से जुड़े हुए लोग वित्त मंत्री से मिलकर अपनी मांग रख रहे हैं। इसी कड़ी में रत्न और आभूषण सेक्टर ने वित्त मंत्री से आगामी बजट में उद्योग पर लागत का बोझ कम करने के लिए राजस्व पर माल एवं सेवा कर (GST) को घटाकर 1% करने का आग्रह किया है। अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने मंगलवार को बयान में कहा, हम टैक्स को युक्तिसंगत बनाने और कारोबार को समर्थन देने के लिए वित्त की उपलब्धता चाहते हैं।
