मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली पूजा पाल सपा विधायक बीजेपी में जा सकती हैं

यूपी की विधान सभा में समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए अपने पति के हत्यारे अतीक अहमद जैसे माफ़िया को उचित स्थान पर पहुंचाया गया है इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज़ हुए और पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और इसके बाद पूजा पाल ले सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की मुलाक़ात की तस्वीर एक्स पर क्ष साझा करते हुए पूजा पाल ने X पर लिखा मैं एक बार फिर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूँ उनके नेतृत्व में गुंडा माफ़िया को उनके उचित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है जोकि एक प्रगतिशील समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार है और सपा विधायक पूजा पाल को न्याय भाजपा सरकार में मिला है इसे देखते हुए और समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा समाजवादी पार्टी से लेकर अन्य दलों के नेताओं में चल रही है बता दें कि पूजा पाल के पहले पति राजूपाल की 25 जनवरी 2005 को हत्या कर दी गई थी इसका आरोप माफिया अतीक अहमद उसके भाई अशरफ़ पर लगा था अतीक व अशरफ की भी 15 अप्रैल 2023 रात को पुलिस कस्टडी में हत्या हो गई थी 13 अगस्त को समाजवादी पार्टी के विधायक पूजा ने विधानसभा में मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए बोला कि उन्होंने उन्हें न्याय दिलाया है इसके बाद विधायक पूजा पाल को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी से बाहर कर दिया है पूजा ने पिछले साल फ़रवरी में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा का साथ दिया था प्रदेश में विधानसभा में विधायकों का एक के बाद एक समाजवादी पार्टी को छोड़कर अन्य दलों में जाने की अटकलें तेज होती जा रही है वहीं सत्ता पक्ष से जुड़ने को हर कोई विधायक बेकरार हैं इसलिए ज़्यादातर विधायक भारतीय जनता पार्टी की ओर अपना रुख़ बना रहे है और जोड़तोड़ बनाने में लगे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *