भारतीय दूतावासों में भी आयोजित हो यूपी दिवस

सीएम ने यूपी के स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

रिपोर्ट, लखनऊ: आकाश चतुर्वेदी बैंकर

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की स्थापना की स्मृति में आयोजित होने वाला यूपी दिवस इस वर्ष और अधिक व्यापक, भव्य और वैश्विक स्वरूप में मनाया जाएग। उन्होंने 24 से जनवरी के बीच होने वाले तीन दिवसीय समारोह को देश के सभी राजभवनों और विदेश में स्थित भारतीय दूतावासों में भी समन्वय कर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने गुरुवार को आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि यूपी के नागरिक आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में अपनी पहचान बना चुके हैं। यूपी दिवस ऐसा अवसर बने, जो प्रवासियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े। इसके लिए सभी राजभवनों में संवाद स्थापित कर आयोजन करवाएं। प्रदेश के मंत्री वहां उपस्थित रहकर प्रवासी यूपी वासियों से संवाद करेंगे। ‘यूपी दिवस’ केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक चेतना आर्थिक शक्ति और विकास यात्रा को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का माध्यम है। आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित, नवाचारयुक्त और व्यापक जनभागीदारी से युक्त हों।

मुख्यमंत्री ने यूपी दिवस पर होने वाले आयोजनों को लेकर की बैठक।

सम्मान और कार्यक्रमों की सजेगी श्रृंखला

सीएम ने जिला, मंडल और राज्य स्तर पर गायन, नृत्य, वादन और नाट्य प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोहों में जिले की विकास यात्रा पर केंद्रित विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की जाए। यूपी दिक्स के अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’, विश्वकर्मा श्रम सम्मान’ और ‘माटी कला बोर्ड सम्मान’ प्रदान किए जाएंगे। उद्यमियों, खिलाड़ियों, महिलाओ, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों को

सम्मानित कर प्रदेश की प्रतिभा और परिश्रम को सम्मान दिया जाएगा। युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भातखंडे संस्कृत्ति विश्वविद्यालय के छात्र वंदे मातरम्’ तथा विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं, ओपन माइक, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली थियेटर, रंगोली, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता, पाक-कला प्रतियोगिता और कला ग्राम जैसे आयोजन से इसे जनउत्सव का स्वरूप भी दिया जाएगा।

इन दिनों पर भी होगा विशेष फोकस

12 जनवरी : युवा दिवस

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

25 जनवरी: राष्ट्रीय पर्यटन/मतदाता जागरूकता दिक्स

26 जनवरी गणतंत्र दिवस

आयोजन का स्वरूप ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री।

जीआई टैम्ड उत्पादों का ट्रेड शो की तर्ज पर प्रदर्शन।

‘एक जनपद- एक व्यंजन’ के उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे।

150 फीट कैनवास पर वंदे मातरम् आधारित पेंटिंग बनेगी।

भारतेन्द्र नाट्य अकादमी के जरिए ‘आनंद मठ’ समेत

ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुतियां।

12 से 26 जनवरी तक विशेष

स्वच्छता अभियान।

12 से 23 जनवरी तक युवाओ के लिए प्रतियोगिताएं और पुरस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *