मथुरा में फर्जी महिला डॉक्टर का खौफनाक खेल: घर में कराई जा रही डिलीवरी, नवजातों की मौत, प्रशासन मौन

फर्जी महिला डाक्टर घर में कर रही है डिलीवरी, लापरवाही से कई नवजात की हो चुकी है मौत

बिना लाइसेंस, डिग्री के चल रहे, जिम्मेदार हैं मौन

मथुरा के चंदनवन कॉलोनी में फर्जी बीएमएस डॉक्टर द्वारा नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर गांव के लोगों को बहलाकर घर में कराई जा रही हैं डिलीवरी स्वास्थ्य विभाग की टीम अगर छापेमारी करे तो शहर के चंदनवन में फर्जी महिला डाक्टर को पकड़ा जा सकता है। फर्जी महिला डाक्टर प्रयोग में लाए जाने वाले औजारों के साथ एनेस्थीसिया भी दिया जाता है जो कि कई बार कई मरीजों के लिए जानलेवा हुआ है ओम साईं क्लिनिक के नाम से संचालित क्लिनिक में घर के अंदर हॉस्पिटल चलाया जा रहा है अगर तलाशी ली जाए तो कई प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद हो सकती हैं अगर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डिग्री या लाइसैंस मांगा जाए तो फर्जी महिला डाक्टर के पास चिकित्सक होने का कोई भी प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा

थाना हाईवे पुलिस के क्षेत्र अंतर्गत फर्जी महिला डाक्टर याचना वार्ष्णेय के खिलाफ एम.टी.पी. एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस के पास कई शिकायत पूर्व में पहुंच चुकी हैं लेकिन कार्यवाही आज तक नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से ऐसे दर्जनों क्लीनिक चलाए जा रहे हैं फर्जी महिला डाक्टर याचना द्वारा घर पर ही गर्भपात करवाया जाता है

इसके पति कपिलेश द्वारा घर पर जानवरों का इलाज किया जाता है जो स्वयं को पशुओं का डॉ बताते हैं और अलीगढ के खेर में सरकारी विभाग में तैनात हैं लेकिन मथुरा में क्लिनिक चलाते हैं सरकार से सैलरी घर बैठे मिलती है सेटिंग ऐसी है की दफ्तर नहीं जाते योगी सरकार में ये क्या चल रहा है इन पर कार्यवाही क्यों नहीं?

ये अवैध गतिविधि पिछले कई वर्षों से संचालित है और मथुरा की भोलीभाली जनता इनका शिकार हो रही हैं

पूर्व में फर्जी डॉक्टर याचना द्वारा अपने घर में ओम साईं क्लिनिक पर एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी की गई तो हालात बिगड़ गए जिसे लेकर वो इधर उधर दौड़ी और कुंतल हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर महिला की डिलीवरी करने लगी।

इसके क्लीनिक पर अवैध रूप से मेडिकल स्टोर भी बना रखा है जो कि नियमानुसार गैर कानूनी है।

ये भी देखिए:👇
Inj fortwin, Inj phenegen,
Cerviprime gel, Inj ketamine, यह वह इंजेक्शन है जिन्हें सिर्फ योग्य चिकित्सक द्वारा मरीज को लगाया जाता है लेकिन चंदनवन फेस टू में फर्जी डॉक्टर याचना द्वारा इन इंजेक्शनों का उपयोग अपने मरीजों के लिए किया जाता है

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *