Budget 2025 : बजट पेश होने की तारीख धीरे-धीरे पास आती जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करेंगी। इस बार बजट में रेलवे पर अच्छा-खासा फोकस हो सकता है। जानकारों के अनुसार इस बार रेलवे पर बजट आवंटन को 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इस तरह वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे पर बजट को 3 लाख करोड़ से 3.50 लाख करोड़ रुपये के बीच किया जा सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह बजट 2.65 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से अब तक 80 फीसदी रकम खर्च हो चुकी है।
