Budget 2025: क्या 10 लाख रुपये तक की इनकम हो जाएगी टैक्स फ्री? बजट में करदाताओं को मिल सकती है सौगात

Budget 2025 : आम बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से टैक्सपेयर्स को भी काफी उम्मीदें हैं। करदाता लंबे समय से टैक्स फ्री इनकम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिस तरह से महंगाई बढ़ती जा रही है, उस तरह से टैक्स फ्री इनकम का दायरा नहीं बढ़ाया गया है। इस समय आपकी 7.75 लाख रुपये तक की इनकम पूरी तरह से टैक्स फ्री है। लोगों की मांग है कि बजट में टैक्स फ्री इनकम को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *