व्रज वैभव अभियान: गोवर्धन तलहटी में 250+ हर्टफुलनेस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

व्रज वैभव अभियान: गोवर्धन तलहटी में हर्टफ़ुलनेस के 250+ स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गोवर्धन/मथुरा: “हम सब ने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” के संकल्प के साथ व्रज वैभव अभियान के तहत बुधवार को गोवर्धन के जतीपुरा क्षेत्र की तलहटी एवं परिक्रमा मार्ग पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

हर्टफ़ुलनेस संस्था के 250 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस अभियान में भाग लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गोवर्धन परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं एवं परिक्रमार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और ब्रजभूमि को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश देना रहा।

स्वयंसेवकों ने परिक्रमा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा उठाकर सफाई की। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और ब्रज की पवित्रता बनाए रखने में अपना योगदान दें।

हर्टफ़ुलनेस के मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने कहा, “ब्रज भगवान का घर है। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह ब्रज को भी स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह केवल स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि अपनी ब्रजभूमि के प्रति सेवा और जिम्मेदारी का भाव है।”

हर्टफ़ुलनेस के उत्तर प्रदेश समन्वयक अनुपम अग्रवाल ने अभियान में शामिल सभी स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग व्रज वैभव अभियान से जुड़कर ब्रजभूमि की सेवा करें।

इस अभियान में मथुरा के साथ-साथ इंदौर, नोएडा, दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, सासनी, इगलास, गाजियाबाद सहित विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवक पहुंचे। प्रीति अग्रवाल, विकास नेमा, अभिषेक बिल्लौर, सुषमा चौधरी, ममता मीना, दुर्गा प्रसाद सेन, राहुल दातरे, भारत भूषण सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

व्रज वैभव अभियान का संदेश स्पष्ट है – “सेवा भी, स्वच्छता भी — यही है व्रज वैभव की पहचान।” ब्रज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर ब्रजवासी, श्रद्धालु और आगंतुक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
समाचार सुपरफास्ट न्यूज़
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
(उत्तर-प्रदेश / उत्तराखंड)

#VrajVaibhavAbhiyan #BrajVaibhav #Heartfulness #Govardhan #Jatipura #GovardhanParikrama #Mathura #MathuraNews #SwachhBraj #CleanlinessDrive #BrajBhoomi #UttarPradesh #Environment #Volunteerism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *