मथुरा में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, DM-SSP समेत सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

🇮🇳 मथुरा में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, डीएम-एसपी समेत सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल 🇮🇳

मथुरा: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा भूतेश्वर तिराहा स्थित कार्यालय से भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में डूबी रैली में पूरे मार्ग पर तिरंगा ही तिरंगा नजर आया।

रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई बाइक रैली भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट, गोविंद नगर पुलिस थाना, श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर गेट नंबर 3, रामलीला मैदान, महाविद्या कॉलोनी, अग्रसेन/मसानी चौराहा, बिरला मंदिर, टीएफसी तिराहा, वृन्दावन 100 फुटा रोड, प्रेम मंदिर तिराहा, रमन रेती पुलिस चौकी, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, अटाला चुंगी चौराहा, दरेसी रोड, कोतवाली रोड, होली गेट होते हुए टैंक चौराहा/योद्धा चौक पर संपन्न हुई।

रैली के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाते चले। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

समापन पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसी रैलियों से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।


रिपोर्ट :- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ एंड एडिटर इन चीफ़
समाचार सुपरफास्ट न्यूज़
(उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड)

#Mathura #MathuraNews #TirangaBikeRally #HarGharTiranga #IndependenceDay #MathuraVrindavan #DMMathura #SSPMathura #UPNews #TirangaYatra #BharatMataKiJai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *