मथुरा में MVDA के मंजूर नक्शों पर उठे सवाल, अवर अभियंताओं द्वारा पास निर्माण कार्यों की जांच की मांग

ब्रेकिंग न्यूज!
मथुरा। MVDA में बड़े घोटाले की आशंका! अवर अभियंताओं द्वारा पास किए गए हजारों नक्शों की अब जांच होनी चाहिए!

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता सुनील राजोरिया, मनोज अग्रवाल, अनिल सिंघल और दिनेश गुप्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। गत वर्षों में इन अधिकारियों द्वारा पास किए गए जितने भी नक्शे हैं, क्या उनमें मंजूर नक्शे के अनुसार ही निर्माण कार्य हुआ? क्या नियमों और भवन उपविधि के सारे मानकों का पालन हुआ? या फिर अनियमितताएं और गड़बड़ियां हुईं?

सबसे बड़ा सवाल — इन अवर अभियंताओं ने पास किए गए नक्शों पर निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की या नहीं? क्या साइट पर जाकर चेकिंग की गई या सिर्फ फाइलें पास करके काम खत्म समझ लिया गया?
समाचार सुपरफास्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, MVDA क्षेत्र में कई जगहों पर मंजूर नक्शे से हटकर निर्माण हो रहे हैं। रुक्मणि विहार जैसी आवासीय योजनाओं में होटल बनाए जा रहे हैं, सेटबैक का उल्लंघन हो रहा है और फायर सेफ्टी जैसे जरूरी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

क्या इन अभियंताओं की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है? क्या पूंजीपति और रसूखदार बिल्डरों को बिना मॉनिटरिंग के छूट दी जा रही है? अब समय आ गया है कि MVDA इन सभी पास किए गए नक्शों की पूर्ण जांच कराए। हर एक प्रोजेक्ट को साइट पर जाकर वेरिफाई किया जाए।

जनता मांग करती है — MVDA उपाध्यक्ष और डीएम मथुरा तुरंत इन अभियंताओं द्वारा पास किए गए सभी नक्शों की जांच कमेटी गठित करें। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो!

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड)

BreakingNews #MVDA #Mathura #IllegalConstruction #SunilRajoriya #ManojAgrawal #AnilSinghal #DineshGupta #Corruption

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *