बुद्ध पूर्णिमा एवं अंतर राष्ट्रीय श्रम दिवस के पवन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित श्रम वीर समारोह में प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

बुद्ध पूर्णिमा एवं अंतर राष्ट्रीय श्रम दिवस के पवन अवसर पर आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित श्रम वीर समारोह में प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

श्रमिक ही औद्योगिक विकास की आधार शिला हैं एवं उनकी ही परिश्रम ,प्रतिभा व पसीने का प्रतिफल है कि औद्योगिक प्रदेश के रूप में राज्य की ख्याति में लगातार वृद्धि हो रही है । हम यह मानते हैं कि श्रम एवं उद्यम एक दूसरे के पूरक हैं । अतैव राज्य सरकार जहाँ एक ओर श्रमिकों की सुरक्षा व सम्मान की गारण्टी लेती है , वहीं दूसरी ओर वह औद्योगिक निवेश का बेहतरीन माहौल सुनिश्चित करने को भी कटिबद्ध है ताकि श्रमिक बंधुओं को रोज़गार की तलाश में प्रदेश से पलायन करने पर विवश ना हों ।

आज श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को संबल प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उनके जीवन व दुर्घटना बीमा तथा ५ लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई । साथ ही सस्ते दामों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाले कैंटीन संचालित करने के घोषणा

इसके अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा व गोरखपुर में ESIC हॉस्पिटल हेतु भूमि आवंटन किया गया । साथ ही औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में श्रमिक सुविधा केंद्रों , श्रमिक डॉर्मिटरीज़ व मुख्य मंत्री कम्पोजिट विद्यालय जेवर का शिलान्यास भी किया गया । सस्ते दामों पर श्रमिकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध हो , इस हेतु उद्योगों को तीस प्रतिशत निशुल्क FAR दिए जाने की नीतिगत घोषणा भी हुई ।

कुल मिलाकर श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि के पूर्व निर्णय को आगे बढ़ाते हुए आज श्रमिकों व उनके परिवार की आवासीय , चिकित्सा , शिक्षा व सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से आज का दिन एक मील का पत्थर साबित होगा ।

श्रमेव जयते !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *