समाचार सुपरफास्ट
एक्सक्लूसिव न्यूज़:-
दिल्ली में यूपी के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट.
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, गृह एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम में संजय प्रसाद ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात पूरी तरह शिष्टाचार के तहत हुई है।
उल्लेखनीय है कि संजय प्रसाद उत्तर प्रदेश सरकार के सबसे सक्रिय और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले संजय प्रसाद गृह और सूचना विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रदेश की छवि और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
रिपोर्ट:-आकाश चतुर्वेदी, बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर-प्रदेश/उत्तराखंड)

