के.सन्स फाउंडेशन का शुभारंभ: मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में 500 पौधों के रोपण का अभियान शुरू
मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन को हरित बनाने की पहल, के.सन्स फाउंडेशन के तहत 500 पौधों का रोपण अभियान शुरू
मथुरा, उत्तर प्रदेश | 5 जून 2026 – मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन की पावन धरती पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके के.सन्स ग्रुप के संस्थापक रियल एस्टेट क्षेत्र में 30+ वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ विश्वास, गुणवत्ता और उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करते हुए कंपनी ने “के.सन्स फाउंडेशन” के शुभारंभ की घोषणा की है। रियल एस्टेट विकास के क्षेत्र में के.सन्स ग्रुप के संस्थापक अब समाज एवं प्रकृति से मिले इस विश्वास, सहयोग और अवसरों को लौटाने की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के लिए नई पहल कर रही है।
के.सन्स फाउंडेशन की स्थापना सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फाउंडेशन की पहली पहल के तहत मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन क्षेत्र में 500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
इस पौधारोपण अभियान की विशेषता यह है कि इसे के.सन्स फाउंडेशन की अपनी समर्पित टीम द्वारा संचालित किया जाएगा। पौधारोपण से लेकर उनकी देखभाल, निगरानी और संरक्षण तक की संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी की टीम स्वयं निभाएगी, ताकि लगाए गए पौधों की स्वस्थ वृद्धि और दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
के.सन्स ग्रुप ने अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय योगदान को एक संगठित स्वरूप देने के उद्देश्य से के.सन्स फाउंडेशन की स्थापना की है। फाउंडेशन के शुभारंभ के साथ इसकी पहली पहल मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में शुरू की जा रही है। इन तीनों क्षेत्रों का चयन के.सन्स ग्रुप की गहरी क्षेत्रीय जड़ों और स्थानीय समुदायों के साथ उसके लंबे जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहाँ फाउंडेशन अपनी विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।
कंपनी की आंतरिक टीम द्वारा निर्धारित स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही पौधों की देखभाल, नियमित निगरानी और संरक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह पहल केवल रोपण तक सीमित न रहकर दीर्घकालिक प्रभाव उत्पन्न कर सके। के.सन्स फाउंडेशन भविष्य में भी पर्यावरण, शिक्षा, सामुदायिक विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न पहलों के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देने की दिशा में कार्य करता रहेगा।
के.सन्स ग्रुप के बारे में
के.सन्स ग्रुप एक रियल एस्टेट विरासत वाला एक बहुआयामी व्यावसायिक समूह है, जिसके संस्थापकों को रियल एस्टेट क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व और नियोजित विकास दृष्टिकोण के बल पर समूह ने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, हाथरस, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। समूह ने वर्षों से नियोजित विकास, पारदर्शिता और विश्वसनीय निष्पादन के माध्यम से हजारों परिवारों का विश्वास अर्जित किया है। रियल एस्टेट के साथ-साथ शिक्षा, वित्त, खेल और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में भी सक्रिय के.सन्स ग्रुप जिम्मेदार विकास, दीर्घकालिक मूल्य सृजन और समुदाय-केंद्रित पहलों के लिए प्रतिबद्ध है।
