56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में भारत के पांच छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक, संयुक्त रूप से पहले स्थान पर देश

56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में पांच भारतीय विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते

कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में पांच भारतीय छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इन युवा भौतिकविदों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया है। स्वर्ण पदक विजेता पुणे के कनिष्क जैन, इंदौर के रिद्धेश अनंत बेंडले, नई दिल्ली के ऋषित गर्ग, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी हैं। भारत ने इस प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती ने पदक विजेताओं को बधाई दी और कहा कि युवा भौतिकविदों की यह अभूतपूर्व उपलब्धि राष्ट्र के लिए अपार गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *