किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के 22वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्षा क्षेत्र में लखनऊ की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कभी लखनऊ की पहचान सिर्फ ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’ से होती थी, लेकिन अब यही शहर देश की सबसे आधुनिक मिसाइलों में शामिल ब्रह्मोस के निर्माण का केंद्र बन रहा है। यह ऐसी मिसाइल नहीं है कि निशाना लगाकर दागना पड़े। कंप्यूटर में फीड कर देंगे कि किस बेडरूम में कहां आतंकवादी हैं, तो सीधे वहीं जाकर खटिया पर लगेगी। दाएं-बाएं नहीं जाएगी, निशाना चूकने का सवाल ही नहीं है।
BrajeshPathak #KGMU #Lucknow #BrahMosMissile
