🚨 ब्रेकिंग न्यूज | समाचार सुपरफास्ट 🚨
योगी सरकार में श्रीकृष्ण की पावन भूमि पर भ्रष्टाचार का धमाका!
मथुरा-वृंदावन। योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र धरा पर अवैध निर्माण का खेल जोरों पर है। प्राधिकरण में प्रोविजनल पीरियड पर तैनात एक छोटे कद के अधिकारी के कंधों पर अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अब यही अधिकारी अवैध निर्माणकर्ताओं से सेटिंग-गेटिंग का खेल खेलने में लगा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, अवैध निर्माणकर्ता इन अधिकारियों की ऊंची डिमांड से बेहद परेशान हैं। वे कह रहे हैं कि अगर हम एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत करने गए तो पूरा विभाग हमें नियम ओर मानकों में फंसा देगा और हमारी बिल्डिंग हमेशा के लिए गर्त में चली जाएगी।
सनसनीखेज खुलासा: दोनों अधिकारियों के नाम एक ही हैं। एक गोरखपुर के पास का है तो दूसरा गौतमबुद्ध नगर का। दोनों खुद को योगी सरकार के लोक भवन में बैठने वाले बड़े-बड़े अधिकारियों का नजदीकी बताते हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि एंटी करप्शन ब्यूरो भी इनके आगे नतमस्तक नजर आ रही है।
सवाल उठता है…
अगर प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी योगी सरकार की छवि को बिगड़ने से बचाना चाहते हैं तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से अवैध निर्माण की जिम्मेदारी तुरंत वापस ली जाए। क्या योगी सरकार इस भ्रष्टाचार के खेल पर लगाम लगाएगी या श्रीकृष्ण की भूमि पर यह सेटिंग-गेटिंग का सिलसिला जारी रहेगा?
समाचार सुपरफास्ट इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। लगातार अपडेट के लिए बने रहिए।
आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ. & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
उत्तर प्रदेश | उत्तराखंड
#योगीसरकार #मथुरा #अवैधनिर्माण #भ्रष्टाचार
