माघ मेलाः मकर संक्रांति के साथ ही मिथिला के श्रद्धालुओं का कल्पवास शुरू

माघ मेलाः मकर संक्रांति के साथ ही मिथिला के श्रद्धालुओं का कल्पवास शुरू

1.03 करोड़ ने लगाई आस्था की डुबकी

समाचार सुपरफास्ट न्यूज, प्रयागराज मकर संक्रांति पर्व पर

कड़कड़ाती ठंड पर आस्था भारी रही। गुरुवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला प्रशासन के अनुसार देर शाम तक एक करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य के साथ ही दर्शन-पूजन किया। वहीं, मकर संक्रांति स्नान के साथ ही मिथिला के श्रद्धालुओं का कल्पवास भी शुरू हो गया है। इससे पहले एकादशी पर बुधवार को लगभग 85 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया था।

मकर संक्रांति स्नान के मद्देनजर मेला क्षेत्र में व्यापक प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्र, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगिंदर कुमार, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज तथा मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय स्नान पर नजर रखे हुए थे। अधिकारियों की ओर से श्रद्धालुओं को पारंपरिक खिचड़ी का प्रसाद वितरित भी किया गया। वहीं, गुरुवार को 11,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने रैपिडो बाइक सेवा का लाभ लिया।

नावों का संचालन किया ठप

प्रयागराज: संगम क्षेत्र के नाविकों ने मकर संक्राति से नावों का संचालन रोक दिया है। माघ मेला के दौरान संगम में नावें के लिए घाट नहीं बनाने के विरोध में इलाहाबाद नाविक यूनियन ने 26 फरवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन की गुरुवार को संगम क्षेत्र में सभा हुई। इसमें कहा गया कि घाट के लिए 13 जनवरी तक इंतजार किया। मकर संक्रांति स्नान पर्व के पहले घाट बनाने की पहल नहीं होने पर मेला के समापन तक हड़ताल का फैसला लिया गया। संगठन के अध्यक्ष कलंदर चौधरी ने बताया कि नावों का संचालन नहीं होने का सीधा असर श्रद्धालुओं पर पड़ेगा। संगम में स्नान के लिए 65 बड़ी नावें लगाई जाती हैं। इन्हीं की मदद से लोग आध्यात्मिक स्नान करते हैं।

गंगा पूजन संग गो प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा शुरू

गगा पूजन, गौ व गणेश आराधना के साथ ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा का विधिविधान से आगाज किया। शंकराचार्य सबसे पहले श्री निम्बार्क सनातन सेवा शिविर पहुंचे। इसके बाद कुल 130 शिविरों में पहुंचकर संत-महात्माओं व शिविर प्रतिनिधियों को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया।

5 लाख ने सरयू में लगाई डुबकी

अयोध्याः करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया। राम मंदिर और हनुमान गढ़ी में भी दर्शानार्थियों की भीड़ रही। इस बीच रामलला का विशेष श्रृंगार और पूजन करते हुए को तिल-गुड़ के अलावा विविध भौग लगाए गए और प्रसाद वितरण हुआ।

गोरखनाथ मंदिर में CM ने चढ़ाई खिचड़ी

समाचार सुपरफास्ट न्यूज, गोरखपुर : मकर संक्रांति पर गुरुवार को खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखनाथ मंदिर में नेपाल से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रहा मुहूर्त में चार बने महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाते हुए लोकमंगल की कामना की। गोरक्षपीठाधीश्वर ने परंपरा के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में जमीन पर बैठ कर सीटी बजाकर गुरु गैरखनाथ को प्रणाम कर आदेश लिया। इसके बाद विधिविधान से पूजन कर गोरक्षपीठ की तरफ से श्रीनाथ जी को खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद मुख्य मंदिर में स्थापित अन्य देव विग्रहों का पूजन-अर्चन पश्चात योगिराज बाबा गंभीरनाथ, महंत दिग्विजयनाथ, गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ, नौमीनाथ व अन्य नाथ योगियों की प्रतिमाओं को नमन करते हुए खिचड़ी भोग अर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कान में गुरुवार को एक बच्चे ने फुसफुसाकर चिप्स की फरमाइश की। इस पर सीएम ठहाका लगाकर हस पड़े।

बाबा के दरबार में भक्तों की भीड

वाराणसीः काशी के घाटो पर गंगा में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। वहीं, मकर सक्राति पर बाबा विश्वनाथ की विशेष मध्याह्न भोग आरती हुई और खिचड़ी-आचार, पापड़, पट्टी, चिवड़ा का भोग लगाया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ से पैर रखना मुश्किल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *