फटाफट खबरें

होमगार्डों को भी मिलेगी तीन वर्ष की छूट

समाचार सुपरफास्ट रिपोर्ट,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के 32,679 पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में होमगार्ड्स श्रेणी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। शासनादेश के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान किया गया है, जिससे अब होमगार्ड्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष के स्थान पर 28 वर्ष कर दी गई है। यह छूट महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों पर लागू होगी। दरअसल, होमगार्ड अभ्यर्थियों को भर्ती में आरक्षण मिलता है। होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में हुए तीन वर्ष के शिथिलीकरण मिलने को लेकर सशय था, जिसके चलते बोर्ड ने अलग से आदेश जारी किया है।

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष से मिले संजय निषाद

लखनऊ: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात की। इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज का प्रतीक ‘नाव’ भाजपा अध्यक्ष को भेट की। उन्होने बीजेपी अध्यक्ष को 13 जनवरी 2026 को लखनऊ में होने वाले निषाद पार्टी के 13वें सकल्प दिवस के कार्यक्रम का औपचारिक निमत्रण भी दिया। डॉ. संजय के साथ संतकबीरनगर के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी मौजूद थे।

हटाए गए मीरजापुर, सीतापुर के चीफ इंजिनियर

समाचार सुपरफास्ट रिपोर्ट,

लखनऊ: बिजली सप्लाई और उससे जुड़े कामों में लापरवाही के आरोप में मीरजापुर और सीतापुर के चीफ इंजिनियर को हटा दिया गया है। गुरुवार को प्रदेश के सभी डिस्कॉम के समीक्षा बैठक के दौरान इन जिलो में ट्रासफॉर्मर की क्षतिग्रस्तता, बिजली बिल राहत योजना, स्मार्ट मीटर की स्थापना और राजस्व वसूली में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। इसकी रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद दोनों चीफ इंजिनियरों को हटाने का आदेश जारी किया गया। गुरुवार को हुई बैठक में सभी प्रबंध निदेशक, निदेशक और चीफ इंजिनियर शामिल रहे।

RTE दाखिलों में छात्रों का आधार जरूरी नहीं

लखनऊ : शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलो में दाखिले के लिए अब छात्र का आधार जरूरी नहीं होगा। सिर्फ अभिभावक का आधार नंबर दर्ज किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस बाबत जारी नए शासनादेश में यह बदलाव किया है। पहले योजना संचालित करने के लिए जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी स्तर पर दो अलग-अलग समितियां होती थी। अब सिर्फ जिलाधिकारी स्तर पर एक ही समिति होगी। वहीं, दूसरे विभागों से सम्बंधित दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होने में दिक्कतें आने की वजह से अब उनका ऑफलाइन सत्यापन किया जाएगा।

लगातार 3 किस्तें नहीं भरीं तो आवंटन निरस्त

लखनऊ: मकान, फ्लैट, प्लॉट और कमर्शल स्पेस का आवंटन होने के बाद भुगतान में लेटलतीफी पर सभी विकास प्राधिकरण और आवास विकास में कार्यवाही में एकरूपता लाने का फैसला किया है। इसके तहत अब लगातार तीन किस्ते डिफॉल्ट होने पर विकास प्राधिकारणों के उपाध्यक्ष या आवास विकास परिषद के कमिश्नर आवंटन निरस्त कर सकेंगे। इसके अलावा अगर लगातार छह किश्ते नहीं जमा हुई तो आवंटन अपने आप निरस्त मान लिया जाएगा। इसके लिए अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं होगी।

सीएम ने ‘सनातन का महाकुंभ’ का किया विमोचन

समाचार सुपरफास्ट रिपोर्ट लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने आवास पर वरिष्ठ पत्रकार नीरज मिश्र की पुस्तक ‘सनातन का महाकुंभ’ का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ का दस्तावेजी और शोधपरक विवरण प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

बेसिक स्कूलों की सत्र परीक्षाएं 24 से

लखनऊ: बेसिक स्कूलों की सत्र परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 31 जनवरी तक चलेगी। इस बाबत बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी कर दिए है। आदेश में कहा है कि स्कूल छात्रों की प्रगति रिपोर्ट परीक्षा के बाद एक तय तारीख को अभिभावको के साथ बैठक करके उनसे साझा करेंगे।

पीजीआई लाए गए अमिताभ, हालत सामान्य

लखनऊ : गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रेफर कर पीजीआई में भर्ती करवाए गए पूर्व आईपीएस और सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ ठाकुर आईसीयू में भर्ती है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई के कॉर्डियॉलजी विभाग के डॉक्टरों ने ईसीजी, ईको, ट्रोप-आई जांच के अलावा खून से जुड़ी अन्य जांचे भी करवाई। ट्रोप-आई जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल स्थित सामान्य है, लेकिन विशेषज्ञ उनकी स्थित पर नजर बनाए हुए है। पीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि बुधवार देर रात करीब तीन बजे अमिताभ ठाकुर को पीजीआई लाया गया।

वेदपति बने महानिदेशक पर्यटन

लखनऊ: शासन ने चार आईएएस अफसरों के तबादले किए है। महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार को मानवाधिकार आयोग में सचिव बनाया गया है। वहीं, सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे वेदपति मिश्र अब महानिदेशक पर्यटन होंगे। वेटिंग पर चल रहे कुमार प्रशान्त सूचना आयोग के सचिव बनाए गए है। वहीं, प्रांजल यादव को सचिव हथकरघा और इंडस्ट्री से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अब उनके पास सचिव एमएसएमई की ही जिम्मेदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *