योगी सरकार में नवनियुक्त उपाध्यक्ष आईएएस लक्ष्मी सिंह ने एमवीडीए के इतिहास में पहली बार की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

मथुरा:- शासन के आदेशों के क्रम में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के नवपदस्थ उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह,सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष का सौहार्दपूर्ण स्वागत किया।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय में प्रेस वार्ता की इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के कार्यों को पारदर्शी, जनहितकारी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर बल दिया और अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने कहा की मथुरा केवल एक शहर नहीं बल्कि एक जीवंत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है यहां कार्य करने का मौका सौभाग्य से मिलता है यह क्षेत्र संवेदनशील होने के साथ विशेष महत्व भी रखता है विकास कार्यों में विरासत संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विकास और विरासत के बीच संतुलन बनाकर सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के क्षेत्र अंतर्गत भू-माफिया द्वारा लगातार काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एवं ऐसे भू-माफिया पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं में तेजी देखने को मिलेगी एवं निर्धारित समय में कार्य पूरे करने का प्रयत्न किया जाएगा कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी यमुना के खादर क्षेत्र में हो रहे निर्माण को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी एवं रियल एस्टेट कंपनी व बिल्डरों पर जो विकास प्राधिकरण का बकाया है उसमें वसूली की जाएगी।

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *