मथुरा में प्रशासनिक फेरबदल: 5 SDM के कार्यक्षेत्र बदले, सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन SDM न्यायिक

🚨 BREAKING: मथुरा में DM का बड़ा आदेश! एक साथ 5 SDM का तबादला, गोवर्धन में सलोनी गौतम बनीं नई SDM (न्यायिक)!*

मथुरा के जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जनहित में बड़ा फैसला लेते हुए जिले के 5 उप जिलाधिकारियों की तैनाती में तत्काल प्रभाव से बड़ा फेरबदल कर दिया है!

सबसे बड़ी खबर गोवर्धन से है जी! प्रशिक्षु सहायक मजिस्ट्रेट सुश्री सलोनी गौतम को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), गोवर्धन की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है!

वहीं गोवर्धन के SDM (न्यायिक) रहे संजय सिंह को अब उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट, गोवर्धन बनाया गया है! मतलब गोवर्धन में दोनों की कुर्सी आपस में बदल गई है जी!

छाता में भी बड़ा बदलाव हुआ है जी! मथुरा की SDM (न्यायिक) सुश्री साक्षी शर्मा को अब छाता का SDM बनाया गया है!

और छाता के SDM रहे अखिलेश कुमार एसको महावन का SDM (न्यायिक) बनाया गया है, जबकि महावन के SDM (न्यायिक) अश्वनी कुमार को अब सदर, मथुरा का SDM (न्यायिक) बना दिया गया है!

ये आदेश 01 नवम्बर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है जी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *