PM मोदी ने 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय दल को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलंबिया के बुकारामंगा में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश की युवा शक्ति की असीमित क्षमता और विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति उनके जुनून का एक और उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भी उतना ही सराहनीय है कि पिछले एक दशक में भारतीय छात्रों ने इस मंच के विभिन्न संस्करणों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *