यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को मिली नई उड़ान! YEIDA की 90वीं बोर्ड बैठक में कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
समाचार सुपरफास्ट न्यूज/ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 90वीं बोर्ड बैठक में विकास की नई इबारत लिखी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए YEIDA चेयरमैन आलोक कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। YEIDA के एसीईओ राजेश कुमार ने चेयरमैन आलोक कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
बैठक में YEIDA बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इनमें कॉर्पस फंड का गठन, फिल्म सिटी, हेरिटेज सिटी, औद्योगिक पार्क, ट्रैफिक पार्क और मजबूत आधारभूत संरचना की परियोजनाएं शामिल हैं।
YEIDA चेयरमैन आलोक कुमार ने कहा कि ये फैसले यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को विश्वस्तरीय औद्योगिक और सांस्कृतिक हब बनाने की दिशा में बड़े कदम हैं। फिल्म सिटी और हेरिटेज सिटी जैसी परियोजनाएं न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी, बल्कि क्षेत्र को सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत बनाएंगी।
विकास की रफ्तार तेज
YEIDA क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इन नई परियोजनाओं की मंजूरी के साथ यहां निवेशकों के लिए और आकर्षक माहौल तैयार होगा। ट्रैफिक पार्क और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से यातायात सुविधाएं भी बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय लोगों और उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रयास से पूरा यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से नई ऊंचाइयों को छूने वाला है।
रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड)
YEIDA #FilmCity #UttarPradeshDevelopment #Infrastructure #YamunaExpressway
