Mount Hill Academy को लेकर CBSE से शिकायत: जमीन, TC और छात्र रिकॉर्ड पर गंभीर आरोप; उच्च स्तरीय जांच की मांग

समाचार सुपरफास्ट | एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन सीरीज
आकाश चतुर्वेदी “बैंकर” की रिपोर्ट

मथुरा में शिक्षा माफिया और भू-माफिया का गठजोड़!
CBSE स्कूल Mount Hill Academy Affiliation No. 2131365 पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, परिवार की सोसायटी पर कब्जे का खुलासा

मथुरा। भू-माफिया बिल्डर सुनंद मित्तल के प्रोजेक्ट विवेक हेरिटेज में चल रही जांच के बीच एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अब शिक्षा के मंदिर पर भी उसी परिवार के सभी सदस्य कब्जे का आरोप लग रहा है।

मामला अजय नगर, बलदेव रोड स्थित माउंट हिल एकेडमी (CBSE Affiliation No. 2131365) का है।


पार्ट-1: Mount Hill Academy में क्या-क्या गड़बड़ी?

समाचार सुपरफास्ट को मिली शिकायत में 6 संगीन आरोप लगे हैं:

  1. अवैध जमीन पर स्कूल: स्कूल जिस जमीन पर चल रहा है वह लीज की जमीन थी, जिसे अवैध तरीके से बेच दिया गया। नई वैध लीज नहीं है। CBSE Bye-Laws के मुताबिक मात्र 7 हजार वर्ग गज जमीन ही सोसायटी के नाम है, बाकी जमीन रमेश चंद्र के नाम दर्ज है जो सोसायटी के सदस्य तक नहीं हैं।
  2. फर्जी TC से दाखिला: सैकड़ों बच्चों को बिना सत्यापन के फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर दाखिला दिया गया।
  3. Dummy Students का खेल: CBSE के SARAS सिस्टम में फर्जी जानकारी भरकर डमी एडमिशन दिखाए गए। यह CBSE की तकनीकी प्रणाली से सीधी छेड़छाड़ है।
  4. परीक्षा में हेरफेर: CBSE में फेल होने वाले छात्रों को UP Board में पास कराकर फिर से 11वीं-12वीं में CBSE में ले लिया जा रहा है।
  5. सोसायटी पर परिवार का कब्जा: जांच में सामने आया है कि 10 जनवरी 2025 की बैठक में स्कूल चलाने वाली सोसायटी में सुनंद मित्तल, उनकी मां छाया मित्तल और परिवार के अन्य सदस्यों को जीवन सदस्य बना दिया गया। यानि स्कूल अब पारिवारिक प्राइवेट लिमिटेड बन गया।

पार्ट-2: बिल्डर का कनेक्शन और जमीन का खेल

सुनंद मित्तल का प्रोजेक्ट के.वी. रियल्टी / विवेक हेरिटेज पहले से जांच में है – बिना RERA रजिस्ट्रेशन प्लॉट बेचना, सरकारी नाला-चक रोड छिपाना, फर्जी मुख्तियारनामा और मास्टर प्लान की सड़क गायब करना।

अब इसी से जुड़ा एक और सबूत सामने आया है – सार्वजनिक सूचना।

सार्वजनिक नोटिस में क्या है?

  • जमीन: ग्राम राल और बदल सुंदर, परगना वृंदावन, तहसील सदर मथुरा। कुल 27.89 हेक्टेयर = 68.45 एकड़
  • आरोप किस पर: श्री सुनंद मित्तल / KBI Developers LLP
  • आरोप क्या: जमीन मालिक गोवर्धन अग्रवाल ने जमीन Breeze Greenridge Developers LLP को बेचने का एग्रीमेंट कर एडवांस ले लिया था। आरोप है कि सुनंद मित्तल ने वही जमीन दूसरे लोगों को बेचने के लिए ऑफर मांगने शुरू कर दिए। यानि एक ही जमीन की डबल डील।
  • नोटिस किसने दिया: अभिषेक शर्मा, अधिवक्ता, एमराल्ड लॉ ऑफिसेस, नई दिल्ली ने अखबार में छपवाकर आम जनता को चेताया है कि इस जमीन पर सुनंद मित्तल से कोई लेन-देन न करें, वरना डील शून्य मानी जाएगी।

पार्ट-3: मांग क्या है?

समाचार सुपरफास्ट के CEO & Editor-in-Chief आकाश चतुर्वेदी बैंकर ने CBSE अध्यक्ष और नोएडा क्षेत्रीय अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मांग की है:

  1. Mount Hill Academy, अजय नगर की CBSE संबद्धता तत्काल निलंबित हो।
  2. पूरे मामले की उच्च स्तरीय SIT जांच गठित हो।
  3. दोषी मिलने पर Affiliation No. 2131365 को स्थायी रूप से रद्द किया जाए।
  4. पढ़ रहे छात्रों के भविष्य के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

प्रशासन मौन क्यों? इतने दस्तावेजी सबूतों के बाद भी प्रशासन और CBSE की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो CBSE की निष्पक्षता पर भरोसा कैसे रहेगा?

समाचार सुपरफास्ट की जांच जारी है। इस गठजोड़ पर अगले खुलासे के लिए जुड़े रहिए।

रिपोर्ट: आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट समाचार सुपरफास्ट इन्वेस्टिगेशन डेस्क, मथुरा

#Mathura #MathuraNews #MountHillAcademy #CBSE #CBSEAffiliation #EducationNews #SchoolInvestigation #UttarPradesh #StudentRecords #SchoolManagement #ExclusiveInvestigation #SamacharSuperfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *