श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक बहुगुणा ने जीत दर्ज की है। दो साल बाद एनएसयूआई की छात्र संघ चुनाव में जीत हुई है, जिससे संगठन उत्साहित है। मयंक ने एबीवीपी के पंकज को 300 से ज्यादा मतों से हराया है। इस बार छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का सुपड़ा साफ हो गया है। जो कि बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में हैं। यहां से बीजेपी सरकार में मंत्री डॉ धन सिंह रावत विधायक हैं। धन सिंह भी छात्र राजनीति से बीजेपी में आए हैं। धन सिंह का छात्र राजनीति से लेकर संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। जिस वजह से छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की करारी हार से टेंशन बढ़ सकती है। इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। छात्र संघ चुनाव परिणाम ने पार्टी को अलर्ट कर दिया है।
