जन्माष्टमी पर ब्रज को CM योगी की ₹1,051 करोड़ की सौगात, मथुरा में 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

जन्माष्टमी पर ब्रज को सीएम योगी की 1051 करोड़ की सौगात, 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गए हैं। ब्रजवासियों के लिए सीएम ने 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का बड़ा तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री द्वारा 540 करोड़ से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 437 करोड़ से अधिक की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान सीएम ने पीएम आवास (शहरी) और सीएम आवास (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ से अधिक की सहायता राशि के चेक वितरित किए और लाभार्थियों को मकान की चाबी भी सौंपी। साथ ही ट्रैक्टर की चाबी और विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र भी दिए।

1000 क्षमता वाले स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण

तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी का राजकीय हेलीकॉप्टर आज दोपहर वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। वहां से वे गीता शोध संस्थान पहुंचे। सीएम ने नवनिर्मित अत्याधुनिक श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया, जिसमें 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, वृक्षारोपण किया, संतों से मुलाकात की और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक के बाद सीएम वृंदावन में विकसित किए गए भव्य ‘कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग’ का भ्रमण करेंगे और शाम को आज तक के ‘पंचायत आज तक’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम वे पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के अशोका अतिथि गृह में करेंगे।

कल श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे दर्शन और गो पूजन

अपने दौरे के दूसरे दिन 4 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। वहां वे सबसे पहले गो पूजन करेंगे और फिर मुख्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

रिपोर्ट
:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट न्यूज़
(उत्तर-प्रदेश / उत्तराखंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *