मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

लखनऊ, 25 मई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय प्रतीक यादव जी की आत्मा की शांति के लिए आयोजित त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त यादव परिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

त्रयोदशी संस्कार में ब्राह्मण भोज एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वातावरण अत्यंत गमगीन रहा।

गौरतलब है कि स्वर्गीय प्रतीक यादव जी प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व श्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं श्रीमती अपर्णा यादव के पति थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्रीगण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के कई सदस्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रिपोर्ट:- आकार चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ़ समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर-प्रदेश/उत्तराखंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *