बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग ठेके पर विवाद, साधु-संतों का विरोध तेज

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग का ठेका सलीम अहमद की फर्म को मिलने पर विवाद शुरू हो गया है. साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जबकि प्रशासन ने इसे बैंक का प्रोजेक्ट बताया है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि जहां भगवान राधा कृष्ण ने महारास और माखन चोरी लीला की हो ,जहां बांके बिहारी विराजमान हों, उस स्थान पर गौ मांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो ब्रज वासियों को सहन नहीं होगा, हमारे कृष्ण कन्हैया भी नाराज हो जाएंगे.

फलाहारी महाराज ने लिखा है, ”यह लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं. हिंदुओं को काफिर कहते हैं. ऐसे लोगों को मंदिर प्रांगण से 1 किलोमीटर तक घुसने नहीं दिया जाएगा. हमारे सनातनियों में स्टील रेलिंग लगाने के लिए हजारों ठेकेदार हैं, तो फिर हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले और मथुरा, काशी, अयोध्या को तोड़कर वहां नमाज अदा करने वाले मुगलों के वंशजों को यह ठेका क्यों दिया गया है?”

BankeBihariTemple | #Vrindavan | #UttarPradesh |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *