आप सूचना दें, नशा कारोबारी की संपत्ति जब्त करेगी सरकार: योगी

आप सूचना दें, नशा कारोबारी की संपत्ति जब्त करेगी सरकार: योगी

सीएम ने 10 युवाओं, छह युवक और महिला मंगल दल को दिए राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड

समाचार सुपरफास्ट रिपोर्ट, लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार नशेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगी। वह राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवक और महिला मंगल दल से कहा कि आप गोपनीय सूचना दें, सरकार नशा कारोबारी की संपत्ति जब्त करेगी। नशा युवा पीढ़ी, समाज व राष्ट्र को खोखला बना देता है, इसलिए उसके खिलाफ प्रहार की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव स्तर पर खेल मैदान, विकास खंड में मिनी स्टेडियम और जिलों में बड़े स्टेडियम निर्माण के साथ युवाओं को नशामुक्ति, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा जाएगा। अब सिफारिश, पैसे का लेनदेन और ‘महाभारत के रिश्ते’ वसूली के लिए नहीं निकल सकते, अब ऐसा किया तो जेल जाएंगे।

पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम किया तो मिलेगा यूथ अवॉर्ड : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवॉर्ड का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद यूथ अवॉर्ड अब केवल खेल और सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में खेल उपलब्धियों के साथ-साथ जल संरक्षण, नदी-कुआं पुनरुद्धार और पौधारोपण जैसे कार्यों की तकनीकी व भौतिक निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर परिवार अपनी सदस्य संख्या के अनुसार पौधरोपण करे। आगामी वन
महोत्सव के दौरान प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें युवक व महिला मंगल दलों की भूमिका अहम होगी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक
मंच पर परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने भारत व भारतीयता को नई पहचान दिलाई। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान 10 युवाओं, तीन युवक मंगल दल व तीन महिला मंगल दल की स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। सीएम ने राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज को गढ़ने वाली जीजाबाई मां साहिब की पावन जयंती पर उन्हें नमन किया। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दृढ़ विश्वास था कि भारत युवा शक्ति, आध्यात्मिक चेतना के बल पर खुद को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। हम आज उसे मूर्त रूप लेते देख रहे हैं। पीएम मोदी ने 2022 में विकसित भारत का विजन देते हुए स्पष्ट किया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर कैसा भारत चाहिए।

विवेकानंद यूथ अवॉर्ड

व्यक्तिगत श्रेणी

  1. अभिनीत कुमार मौर्य, हरदोई
  2. महिका खन्ना, शाहजहांपुर
  3. प्रणव द्विवेदी, गोरखपुर
  4. शिखा सहलौत, गाजियाबाद
  5. अभिषेक पांडेय, मऊ
  6. सचिन गौरी वर्मा, गोरखपुर
  7. संजना सिंह, बरेली
  8. मार्तड राम त्रिपाठी, गोरखपुर
  9. साक्षी झा, गाजियाबाद
  10. दिव्यांश टंडन, मेरठ

युवक मंगल दल

संतकबीर नगरः विकास खंड व ग्राम पंचायत सेमरियावा रिजवान मुनीर

बिजनौर: विकास खंड नूरपुर व ग्राम पंचायत शहद‌पुर गुलाल- घनश्याम सिंह

शाहजहांपुर: विकास खंड भावलखेडा व ग्राम पंचायत चौधेरा- इंद्रजीत लोधी-आशीष

महिला मंगल दल

बिजनौर: नहटौर विकास खंड-बसेड़ाखुर्द ग्राम पंचायत- दामिनी

फिरोजाबादः अराव विकास खंड-अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत- शिवानी चंदेल अंजली चंदेल

संतकबीर नगरः साथा विकास

खंड- पसाई ग्राम पंचायत- सुमन कुमारी-राधिका

अब यूपी में कर्फ्यू-दंगा नहीं है, यहां सब चंगा है सीएम ने कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू दगा नही

है, यहां सब चंगा है। निवेश भी आ रहा है और पर्यटन भी बढ़ रहा है। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। पहले यूपी में लाखों लोग भी नहीं आते थे, अब 66-67 करोड़ लोग पर्यटन स्थल पर आते हैं। गाइड, टैक्सी चालक, होटल, रेस्तरा आदि के माध्यम से रोजगार सूजन हो रहा है। सीएम ने कहा कि युवाओं को इनोवेशन, रिसर्च-डेवलपमेंट व रोजगार के नए-नए क्षेत्र के लिए तैयार करना होगा।

अपना रास्ता खुद ढूंढ लेती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अनुशासन, कौशल, आत्मविश्वास से लैस होकर अपनी पहचान को उत्तर प्रदेश की पहचान से जोड़े।

लोकार्पण किया। योजना के तहत लखनऊ में दो, हरदोई, कन्नौज व सहारनपुर में एक-एक हॉल का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर पर विवेकानंद युवा पुरस्कार भी प्रदान किए। यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी के साथ ही युवक व महिला मंगल दल को भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *