विदेश में गूंजा अरुणाचल प्रदेश की बेटी डॉ दीप्ती हरगोविंद का स्वर, विदेशों में भारत का बढ़ा मान

प्रख्यात प्रोफेसर, मनोवैज्ञानिक, ग्राफ़ोलॉजिस्ट और लाइफ़ कोच डॉ. दीप्ति हरिगोविन्द, जो आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट हरिगोविन्द की धर्मपत्नी हैं, को “Forbes Book of World Records” द्वारा Certificate of Achievement से सम्मानित किया गया.

प्रकृति के साथ संतुलन ही भविष्य की असली कुंजी है : डॉ दीप्ती हरगोविंद भारत के लिए गर्व का क्षण बना जब अरुणाचल प्रदेश यह सम्मान उन्हें शिक्षा, मनोविज्ञान, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. दीप्ति हरिगोविन्द IARPG Council (महिला प्रकोष्ठ) की मुख्य महासचिव हैं दीप्ती ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से न केवल भारत का मान बढ़ाया, बल्कि अरुणाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और समाज की समृद्ध परंपराओं को भी विश्व मंच पर गौरवान्वित किया. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान में देश विदेश के डॉ संगठनो व विद्वानों और अंतरराष्ट्रीय अधिकारी ने बधाई दी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध कार्य के लिए सम्मानित डॉ. दीप्ति ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह उपलब्धि न केवल अरुणाचल प्रदेश बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय है।


रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *