वृंदावन में अफसरों की चुप्पी! 10 साल से चल रहा अवैध बैंक्विट हॉल?

वृंदावन में भूमाफिया आरसी गोयल की अवैध होटल हरे कृष्णा आर्किड रेसिडेंसियल में पास कमर्सिअल एक्टविटी 10 साल से चल रही है अवैध बैंक्विट हॉल की बिल्डिंग को तोड़ने में हाथ क्यों कांप रहे हैं अफसरों के

वृंदावन सुनरख रोड पर होटल और बैंक्विट हरे कृष्णा आर्किड के नाम से होटल अवैध रूप से बना रखा है

गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाने वाले मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण की हिम्मत नहीं हो रही अवैध होटल की तरफ देखने की भी

मथुरा:- भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में अगर आप किसी भी जमीन पर थोड़ा भी अवैध निर्माण करते हैं तो प्राधिकरण का बुलडोजर पलक झपकते ही आपकी पूरी बिल्डिंग को तहस-नहस कर देगा मगर भूमाफिया आरसी गोयल की तरह प्राधिकरण के बड़े-बड़े अधिकारियों से पकड़ है तो आपको पूरी छूट है कि आप अपनी बिल्डिंग में जितना चाहे उतना अवैध निर्माण करवा सकते हैं एमवीडीए के अफसर की हिम्मत नहीं है कि वह ऐसी किसी अवैध बिल्डिंग के निर्माण को तोड़ना तो अलग बात है ऐसे अवैध निर्माण की तरफ वह झांक भी ले भूमाफिया आर सी गोयल लगातार कानून को ठेंगे पर रखकर काम कर रहा है और किसी की हैसियत नहीं है कि वह इस काम को रोक दे.
मथुरा वृंदावन के बेहद पोश इलाकों वाली आश्रम मठ की जमीन पर आश्रम का नक्शा पास करवा कर आश्रम में कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेकर अवैध रूप से होटल हेरिटेज ऑर्चिड चलाया जा रहा है भूमाफिया द्वारा मथुरा में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप कई अवैध बिल्डिंग खड़ी कर दी गयी जिससे वृन्दावन में ट्रेफिक जाम की समस्या दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है रेसिडेंशियल फ्लेट को कमर्सिअल बोलकर लाखों करोड़ों रुपए में बेचा जा रहा है जिसमें सरकारी राजस्व की भी हानि प्राधिकरण को हो रही है हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि जिस समय हरे कृष्णा आर्किड में अवैध रूप से बैंक्विट हॉल बनाया जा रहा था इसका काम शुरू किया तब योगी सरकार सत्ता में आ चुकी थी योगी सरकार में नियमों को ताक पर रखकर अवैध होटल हरे कृष्णा आर्किड भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा कर दिया गया कोई भी नक्शा न होटल स्वीकृत किया गया था और न नियमों और मानकों से यहां होटल बन सकता था. मगर सभी लोग आंख बंद किये रहे ओर आवासीय बिल्डिंग में पांच सितारा होटल चलता रहा.

यह विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ जब अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन ने हरे कृष्णा आर्किड रेसिडेंसियल बिल्डिंग सुनरख रोड ऑफिस बी ब्लॉक फ्लैट नंबर 1126 ने शिकायत की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,
अध्यक्ष रेरा यूपी लखनऊ,नगर विकास मंत्री उ•प्र•सरकार, अध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण मंडलायुक्त आगरा मंडल आगरा, जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को पत्रांक :-013 दिनांक 13-06-2025 को सभी को पुनः सूचित किया गया की बिल्डर की अवैध गतिविधियों एवं तानाशाही तथा निवास कर रहे व्यक्तियों को शोषण से बचाया जाए. फिर भी चल रहा है अवैध होटल जबकि लखनऊ के विधायक नीरज बोरा द्वारा अपने लेटर पैड पर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गयी.

भू-माफिया आरसी गोयल द्वारा वृन्दावन छटीकरा रोड पर एमवीडीए की योजना रुक्मणि बिहार में आश्रम-मठ के प्लॉट में अवैध होटल चलाया जा रहा है

इस पूंजी पति माफिया द्वारा द्वारा प्राचीन सभ्यता और वृन्दावन की संस्कृति को जो संत और महात्माओ के लिए सरकार और विद्वान अधिकारीयों ने बनाई थी उसे ठेंगा दिखाया जा रहा है आवासीय में अवैध कमर्शियल बिल्डिंग बनती चली गई और प्राधिकरण के अधिकारियों को राजस्व को तो गए भूल और अपनी जेबों को भरने में लग गए बताया जाता है कि प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर इसके बाद मामले को रफा दफा करने के कार्यवाही के नाम पर कुछ दिन बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया और हुआ भी यही कि किसी को यह निर्माण तोड़ने का साहस नहीं हुआ।क्रमशः

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सीईओ – एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *