योगी बोले- किसी से मिलिए तो स्वदेशी गिफ्ट दीजिए:मथुरा में मुख्यमंत्री ने कहा- पैसा विदेश गया तो हमारे खिलाफ ही साजिश होगी

मथुरा:- योगी ने मथुरा में कहा कि अपने लोगों को स्वदेशी गिफ्ट दीजिए। विदेशी हमसे मुनाफा कमाएंगे, इसके बाद हमारे खिलाफ ही साजिश रचेंगे। पर्व और त्योहार आने वाले हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से लेकर विजयादशमी तक अगर कोई भारतीय अपने रिश्तेदारों से मिले तो उसे स्वदेशी गिफ्ट ही दे।

हमारा हस्तशिल्पी, कारीगर जो भी उत्पाद बनाता है। इसे खरीदने पर पैसा हमारे हस्तशिल्पी, हमारे कारीगर के हाथों में जाएगा। इससे भारत का विकास होगा। सीएम शुक्रवार को मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के दूसरे दिन विराट युवा सम्मेलन को संबोधित किया।

अयोध्या में रामलला विराजमान हुए

सीएम योगी ने कहा- लोग कहते थे कि क्या अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा। हम तब भी कहते थे कि रामलला आएंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे। संघ परिवार का विचार, परिवार का हर कार्यकर्ता इस नारे को लेकर चलता था। देश के सेक्युलर दलों के लिए असंभव था। लेकिन भारत के नौजवानों के लिए संभव था। डबल इंजन की सरकार आई। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण भी हो गया, रामलला विराजमान भी हो गए।

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *