मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में खेले जा रहे दूसरे आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भी मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय महिला अंडर 19 टीम की ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में भिड़ंत श्रीलंका की टीम से थी जिसे उन्होंने 60 रनों से अपने नाम करने के साथ सुपर सिक्स में आसानी से अपनी जगह को पक्का कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में गोंगादी त्रिशा ने 44 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलने के साथ स्कोर को 118 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की तो वहीं श्रीलंका की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 58 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।
