India vs England 2nd T20 match: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला मैच जो कि अहमदाबाद में खेला गया, उसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। यानी टीम इंडिया अब पांच मैचों की सीरीज में 1.0 से आगे हो गई है। अब बारी दूसरे मुकाबले की है। हालांकि पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सकी, इसलिए ज्यादा धूमधड़ाका भी देखने के लिए नहीं मिला, लेकिन अब दूसरे मैच से ऐसी उम्मीद की जा सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि सीरीज का दूसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त क्या है।
