दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। चुनावी मैदान में इस बार भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों ही जोर आजमाने में लगी हुई हैं। तीनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेता भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से संवाद किया था। वहीं राहुल गांधी भी लगातार कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
