Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुई। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रयागराज में चल रहे महाकुभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सदी का सबसे बड़ा महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में स्नान किया। प्रयागराज में हर तरफ सफाई मिलेगी। सड़कें अच्छी मिलेगी। कल मैंने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ संगम में स्नान किया।
