भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या आरोप लगाए

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि आतिशी झूठी शिकायतें दर्ज करा रही हैं और प्रशासन पर अनुचित दबाव डालने की कोशिश कर रही हैं। आतिशी और रमेश बिधूड़ी दोनों कालकाजी मंदिर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर उनका जमकर विरोध हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने बयान को लेकर खेद प्रकट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *