अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन राजकीय आईटीआई, गोवर्धन, मथुरा में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
मथुरा/अन्य क्षेत्र से कैम्पस के लिये अधिष्ठाता/कम्पनी प्रतिभाग कर रही हैं।
मथुरा 29 अक्टूबर 2026/ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने अवगत कराया है कि वर्ष 2023, 2024, 2025 एवं 2026 में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी एवं अन्य इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी नौकरी करना चाहते हैं, वे दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं स्वप्रमाणित फोटो प्रति एवं अन्य अभिलेख जैसे- शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स, फोटो के साथ प्रातः 10 बजे संस्थान में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में संस्थान में सम्पर्क करें।
