वरिष्ठ पत्रकार दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने पुलिस में शिकायत कराई दर्ज, साइबर थाना करेगा जांच
परिवार की सामाजिक छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही, दोषी के खिलाफ मानहानि का किया जाएगा दावा
मथुरा। केंद्र तथा राज्य सरकार के गृह मंत्रालय के आधीन काम करने वाले सिविल डिफेंस मथुरा के सीनियर स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने ऑन लाइन मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा पुलिस महानिदेशक लखनऊ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के साथ ही साइबर थाना मथुरा को अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। श्री बैंकर ने अपने पत्र में कहा है कि उनके परिवार को सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर तथा कथित असामाजिक तत्वों के द्वारा व्हाट्सएप सोशल साइट के अलावा सुनी है सुनाई दी है कही है के माध्यम से अनर्गल बातों को तोड़ मरोड़ कर जन चर्चा में लाया जा रहा है। कुछ व्यक्तिगत दुश्मनी रखने वाले नामजद लोगों के द्वारा उन्हें तथा उनके परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम किया जा रहा है। उनकी सर्व समाज एवं तथा शासन प्रशासन में प्रतिष्ठापरक छवि को और सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा है। सीनियर स्टाफ ऑफिसर श्री बैंकर ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के अलावा पुलिस महानिदेशक लखनऊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के साथ ही साइबर थाना मथुरा को भेजी लिखित शिकायत में ऐसे तथाकथित अफवाह फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने कहा है कि उनके परिवार की गलत और अपुष्ट जानकारी जन चर्चा के माध्यम से तथा व्हाट्सएप सोशल साइट के माध्यम से चलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई जा रही है। जानकारी भी इतनी नितांत असत्य निराधार और भ्रामक हैं जिनका कोई सिर पैर अथवा किसी के पास अधिकृत प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने पुलिस प्रशासन को कुछ चुनिंदा नाम सौंपे हैं जिनके द्वारा गलत अफवाह फैलाने तथा भ्रामक जानकारी का बिना किसी तथ्य के आदान-प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वह अपने स्तर से गोपनीय जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही ऐसे तत्वों से पूछताछ के बाद कठोर कार्यवाही करेगी। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने जनता से अपील की है कि यदि उनके परिवार को लेकर किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी कोई महिला अथवा पुरुष आदान-प्रदान करता है तो वह उसका नाम उन्हें बताएं तथा जानकारी का सत्यापन अवश्य कर लें। ताकि उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा सके बताने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा उसे उचित सम्मान भी दिया जाएगा। श्री बैंकर ने कहा है कि पुलिस कार्यवाही में नाम सामने आने के बाद वह ऐसे अराजक अफवाह बाज और असामाजिक तत्वों के खिलाफ न्यायालय में मानहानि का दावा भी करेंगे जिन्होंने व्हाट्सएप सोशल साइट के अलावा ऑडियो कॉल के माध्यम से उनके तथा उनके परिवार के खिलाफ गलत जानकारी का आदान-प्रदान किया है।
#Mathura #MathuraNews #DeepakChaturvediBanker #CyberCrime #CyberPolice #SocialMedia #WhatsApp #Defamation #UPPolice #UttarPradesh #Journalist #BreakingNews
