मथुरा/ग्रेटर नोएडा: GL Bajaj College पर एडमिशन के नाम पर छात्रों से धोखाधड़ी का गंभीर आरोप, सीटें दलालों को बेचने का दावा

मथुरा। GL Bajaj College पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का बेहद गंभीर आरोप लगा है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने एडमिशन के नाम पर उनसे मोटी फीस वसूल ली और अब सीट फुल होने का बहाना बनाकर उन्हें इधर-उधर ट्रांसफर किया जा रहा है।

पीड़ित छात्रों के अनुसार, उन्हें कहा जा रहा है कि आप हमारी मथुरा ब्रांच में एडमिशन ले लीजिए। छात्रों ने सीधा आरोप लगाया है कि उनकी तय सीटों को दलालों के माध्यम से पैसे लेकर बेचा जा रहा है और जो छात्र पहले से एडमिशन ले चुके हैं उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

छात्रों की मांग है कि या तो उनका एडमिशन उसी कॉलेज और उसी ब्रांच में किया जाए जहां उन्होंने फीस जमा की है, या फिर उनका भविष्य और पूरा साल खराब करने के एवज में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन्हें उचित Compensation (मुआवजा) दिया जाए ताकि वे कहीं और एडमिशन ले सकें।

मौके पर क्या बोले छात्र नेता:

इस पूरे मामले पर समाजवादी छात्र सभा के नेता मोहित नागर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि “बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। इस कॉलेज में दलालों का बोलबाला है, जिन्हें सीटें बेची जाती हैं और मेरिट वाले छात्रों को इधर-उधर भटकाया जाता है। यह शिक्षा के नाम पर लूट है।”

मोहित नागर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर इस कॉलेज पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं होती है तो समाजवादी छात्र सभा 26 तारीख के बाद बड़ा आंदोलन करेगी और कॉलेज पर ताला लगाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।”

छात्रों में कॉलेज प्रशासन के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है।

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट न्यूज (उत्तर-प्रदेश / उत्तराखंड)

Hashtags: #GLBajajCollege #MathuraNews #GreaterNoida #AdmissionFraud #StudentProtest #SamajwadiChatraSabha #MohitNagar #SuperfastNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *