जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में पहुंचा पूर्व उत्तराखंड पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; जांच में जुटा पुलिस महकमा

में इस्तीफा देता हूं’ पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा हरिद्वार का शेर सिंह, पूरा मामला जानिए देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आते ही दिल्ली से लेकर देहरादून पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस महकमा उसके बारे में जानकारी जुटा रहा है। पुलिस वर्दी पहने व्यक्ति शेर सिंह बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जंतर-मंतर पर धरने में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है वह शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल रह चुका है और वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था। शेर सिंह की तैनाती पूर्व में पिथौरागढ़ जिले में रही थी। बताया जा रहा है कि शेर सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ।

अपने पद से इस्तीफा दिया
वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमा उसके बारे में जानकारी जुटा रहा है, लेकिन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में कैसे धरना स्थल तक पहुंचा, इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और पुलिस की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो में वह कह रहा है कि ‘जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करुंगा? उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोडकर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं। साथ ही वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *