लखनऊ हादसे के बाद मथुरा में अलर्ट, संस्कृति यूनिवर्सिटी के बेसमेंट संचालन पर उठे सवाल

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद मथुरा में बड़ा खतरा! संस्कृति यूनिवर्सिटी के बेसमेंट में अवैध कंप्यूटर लैब और क्लासें तत्काल बंद करो!

जिला प्रशासन और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) तुरंत संज्ञान लें, वरना फिर लखनऊ जैसा खौफनाक हादसा हो सकता है!

मथुरा (समाचार सुपरफास्ट) – लखनऊ के अलीगंज में कल (22 जून 2026) हुए भीषण कोचिंग सेंटर आग हादसे में 15 युवा छात्रों की जिंदगियां जलकर राख हो गईं। छात्र बचने के लिए दीवारें तोड़ते, खिड़कियों से कूदते रहे, लेकिन दम घुटने और आग की लपटों ने उन्हें जिंदा जला दिया। अब उसी तरह का खतरा मथुरा में मंडरा रहा है!
संस्कृति यूनिवर्सिटी, मथुरा के बेसमेंट में अवैध तरीके से कंप्यूटर लैब और क्लासें चल रही हैं। ये बेसमेंट बिल्कुल असुरक्षित, बिना फायर एग्जिट, बिना वेंटिलेशन और बिना किसी सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे हैं। लखनऊ हादसे के बाद पूरे प्रदेश में कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं, लेकिन मथुरा जिला प्रशासन और MVDA अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?
संस्कृति यूनिवर्सिटी के बेसमेंट में सैकड़ों छात्र-छात्राएं कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल क्लासेस ले रहे हैं और नियमित क्लासें भी चल रही हैं। ये बेसमेंट अवैध रूप से संचालित हो रहा है – बिना किसी वैध अनुमति, बिना फायर NOC, बिना इमरजेंसी एग्जिट और बिना बेसमेंट के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों के। एक छोटी सी शॉर्ट सर्किट या आग की चिंगारी लखनऊ जैसा ही तबाही मचा सकती है, जहां बच्चे फंसकर मर गए।

लखनऊ हादसे की चीखपुकार ने झकझोर दिया और खुद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की आँखों से आंसू निकलते दिखे जिसे मिडिया ने अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाया हैं – 15 मौतें, कई घायल, छात्रों ने जान बचाने के लिए बालकनी से कूदे, लेकिन बच नहीं पाए। अब मथुरा में भी अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो यही दृश्य दोहराया जा सकता है।

मांग:
मथुरा के जिलाधिकारी और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) तत्काल संज्ञान लें!

  • संस्कृति यूनिवर्सिटी के बेसमेंट में चल रही सारी कंप्यूटर लैब और क्लासें तुरंत बंद करवाई जाएं।
  • संस्थान के खिलाफ अवैध निर्माण और संचालन के मामले में सख्त कार्रवाई हो।
  • पूरे परिसर की सुरक्षा ऑडिट करवाई जाए।
  • जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो, जो इतने दिनों तक इस खतरे को नजरअंदाज करते रहे।

चेतावनी:
लखनऊ में अगर प्रशासनिक लापरवाही न होती तो शायद 15 जिंदगियां बच जातीं। मथुरा में भी वही गलती मत दोहराओ! छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले आती है। अगर आज कार्रवाई नहीं हुई तो कल फिर रोना पड़ेगा – “फिर से लखनऊ जैसा हादसा!”
समाचार सुपरफास्ट की मांग है – तत्काल कार्रवाई हो!
जिला प्रशासन और MVDA जागो! छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ मत करो।
#लखनऊहादसा
#संस्कृतियूनिवर्सिटी
#मथुराप्रशासन
#MVDA
#स्टूडेंट्ससेफ्टी
#तत्कालकार्रवाई
अधिक अपडेट के लिए समाचार सुपरफास्ट से जुड़े रहें।

रिपोर्ट: आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ एंड एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *