यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सुनील बंसल और शिवराज सिंह चौहान को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी के बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा चुनावी मोड में रहती है और पेशेवर तरीके से चुनाव लड़ने में उसका मुकाबला नहीं है। बीजेपी के सामने अगला लक्ष्य अगले साल की शुरुआत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं, जिनमें से चार में यह सरकार में है। इन पांच राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है, जहां की सत्ता राष्ट्रीय राजनीति के लिए बहुत अहम है। यही वजह है कि बीजेपी ने अभी से यूपी के लिए गंभीरता से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बीजेपी यूपी चुनाव के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को वहां विशेष भूमिका सौंपने की तैयारी में है। इनमें से कुछ संगठन के मंजे हुए खिलाड़ी हैं तो कुछ का राजनीति में बहुत ही लंबा अनुभव रहा है। यूपी की बात करें तो पार्टी की ओर से यहां वरिष्ठ नेता सुनील बंसल और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विशेष उत्तरदायित्व देकर भेजे जाने की चर्चा है।

रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर-प्रदेश/उत्तराखंड)

BJP #UPElections #UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *