🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
धर्मेंद्र भारद्वाज पर ED का बड़ा एक्शन!
BJP MLC के 3 कॉलेजों की 14 करोड़ की संपत्ति जब्त, छात्रवृत्ति घोटाले में 29 करोड़ गबन का आरोप!
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मेरठ के चर्चित SC/ST छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा के MLC धर्मेंद्र भारद्वाज से जुड़े तीन प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की करीब 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली गई हैं।
ये हैं वो तीन संस्थान:
📍 महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेरठ
📍 RIMS रुड़की
📍 मदरहुड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
जांच एजेंसियों के अनुसार, 2011 से 2017 के बीच इन संस्थानों में फर्जी छात्रों का दाखिला दिखाकर SC/ST छात्रवृत्ति के नाम पर सरकार से 29 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि गबन कर ली गई। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ये कार्रवाई की है।
धर्मेंद्र भारद्वाज का कहना है कि इन संस्थानों से उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ED की जांच में उनका नाम जुड़ा हुआ है।
रिपोर्ट:- आकाश चतुर्वेदी बैंकर
सी.ई.ओ & एडिटर इन चीफ
समाचार सुपरफास्ट
(उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड)
