वृन्दावन में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर, DM-SSP सहित अधिकारी शामिल

समाचार सुपर फ़ास्ट न्यूज़
रिपोर्टर: वृन्दावन, मथुरा
दिनांक: 15 जुलाई 2026

वृन्दावन में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर और आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन, DM-SSP सहित वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

वृन्दावन। आध्यात्मिक नगरी वृन्दावन के गीता शोध संस्थान परिसर में स्थित ओपन एयर थिएटर में आज हार्टफुलनेस ध्यान शिविर एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

वैश्विक आध्यात्मिक संस्था हार्टफुलनेस के तत्वावधान में आयोजित इस ध्यान सत्र में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जीवन में शांति, संतुलन और आत्मिक उन्नति को बढ़ावा देना रहा।

“ईश्वर को अनुभूति से ही जाना जा सकता है”
परिचर्चा में धर्म, ईश्वर, परंपरा और मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य के जीवन का आधार हृदय से जुड़ाव है। ईश्वर को केवल अनुभूति के माध्यम से ही जाना जा सकता है और उस अनुभूति के लिए ध्यान तथा प्रेम अत्यावश्यक है।

प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल
ध्यान शिविर में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक ध्यान किया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


#VrindavanNews #Heartfulness #Spiritual #Mathura #SamacharSuperfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *