मथुरा। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आज जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गोवर्धन पहुंचकर पूरे परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मार्ग पर सुरक्षा, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान DM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:
- परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार रखा जाए
- श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और मेडिकल कैंप की पुख्ता व्यवस्था हो
- मार्ग में पर्याप्त लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
- गोताखोर और SDRF की टीम अलर्ट मोड में रहें
वहीं SSP श्लोक कुमार ने कहा कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी अफवाहों पर निगरानी रखी जाएगी।
DM ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गोवर्धन आते हैं। इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन का दावा है कि इस बार मेले में सुरक्षा और सुविधा दोनों के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।
